उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन की हालिया समीक्षा रिपोर्ट में बागेश्वर जनपद ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राज्य के सभी जिलों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। जिले ने यूसीसी के अंतर्गत सेवाओं के पंजीकरण, एसआरओ सब-रजिस्ट्रार ऑफिस अभिस्वीकृति, विवाह पंजीकरण और त्वरित निस्तारण के क्षेत्र में कई मानकों पर उत्कृष्ट उपलब्धियां दर्ज की है।