बैतूल नगर: बंजारी ढाने में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक फिसली, दो युवकों की इलाज के दौरान मौत
बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम बंजारी ढाने के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान जुनावानी निवासी 26 वर्षीय र