फुलवारी: पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग,अपर थाना अध्यक्ष और सब-इंस्पेक्टर घायल, एम्स में इलाज जारी
Phulwari, Patna | Jun 12, 2026 मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम स्मैक तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मनी चक तालाब के पश्चिम इलाके में अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। घेराबंदी के दौरान अपराधियों की गोलीबारी से अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के पैर में गोली लगी है और सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार हाथ में गोली छूने से