झालरापाटन: झालरापाटन में कल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, सुबह 11:00 से शाम 4:00 तक होगी कटौती
झालरापाटन में रविवार को 5 घंटे बिजली बंद रहेगी।कटौती सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगी। जयपुर डिस्कॉम के झालरापाटन कार्यालय की ओर से शाम 5 बजे बताया गया है कि अरिहंत नगर में नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किए जाने के कारण 11 केवी हल्दीघाटी फीडर से जुड़े क्षेत्र संजीवनी अस्पताल, अरिहंत नगर, ड्रीम होम कॉलोनी, ड्रीम होम, ग्रीन विला में बिजली बंद रहेगी।