रामगढ़: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Ramgarh, Alwar | May 4, 2026 रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ रोड स्थित लोहा मंडी के समीप शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को जयपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को दोपहर 12 बजे पुलिस ने रामगढ अस्पताल में मृतक के शव पोस्टमार्टम कराया।