नगर कस्बे के 800 साल पुराने वन बिहारी जी मंदिर पर अन्नकूट प्रसाद आयोजित हुआ। मंदिर कमेटी मंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि लगभग 40 साल से अन्नकूट प्रसाद की परंपरा चलती आ रही है ।अन्नकूट प्रसाद में आज लगभग आठ हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। मौके पर अध्यक्ष सुशील सराफ, जगदीश मित्तल, दीपक पाठकज़ मोहन खंडेलवाल ,अशोक गर्ग ,पन्नालाल शर्मा आदि मौजूद रहे।