विदिशा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हरुखेड़ी, लश्करपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लिया, मुआवजे की मांग
करीब दो-तीन दिन पहले ग्राम हरुखेड़ी और लश्करपुर में ओलावृष्टि की वजह से फसले बर्बाद हो गई थी, उन्हें फसलों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, प्रदेश महासचिव आनंद प्रताप सिंह, गोविंद राजपूत और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्राम हरुखेड़ी पहुंचे इसके बाद ग्राम लश्करपुर में उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया।