पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड के सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से कचरा फैल गया है। आपको बता दे अंचलाधिकारी द्वारा नगर परिषद की सफाई कर्मियों से दुर्व्यवहार का मामला अब जोर पकड़ने लगा है। नगर परिषद के दर्जनों सफाई कर्मियों ने कार्य को पूरी तरह से ठप करते हुए नगर परिषद परिसर में सीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।