गोपालगंज: दहेज में सोने की अंगूठी नहीं देने पर कुबरही गांव में नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कुबरही गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मृतका की पहचान कुबरही निवासी बुलेट कुमार की पत्नी 24 वर्षीय नंदनी कुमारी के रूप में की गई।मौके पर पहुंचे एसआई अरुण कुमार ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।