कटंगी: अस्पताल में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, वीरता को किया नमन, गूंजे महाराणा प्रताप के जयकारे, समाज को दी एकता की सीख
शासन के निर्देशानुसार वीर शिरोमणि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में बुधवार 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ क्षत्रिय राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, बल