भोपाल के कोलार क्षेत्र में मंदाकिनी चौराहा से दानिशकुंज तक पहली व्हाइट टॉपिंग सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार शाम पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा ने भूमिपूजन किया। करीब पौने दो किलोमीटर लंबी यह सड़क 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। जर्जर हालत में पहुंच चुकी है इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं|