अनूपपुर: भालूमाड़ा मजदूर चौक में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भालूमाड़ा मजदूर चौक में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्यसभा प्रत्याशी सुधा मानराज का नामांकन निरस्त किए जाने का विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन प्रभारी राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी अजय चंद्रा को सौंपा गया।