अरवल: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का सदर प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया
Arwal, Arwal | Jul 1, 2026 भाकपा माले ने 13 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला सचिव जितेंद्र यादव एवं नगर सचिव नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।