मल्हारगढ़: ग्राम पामाखेड़ा में आकाशीय बिजली का कहर: गरीब का घर ढहा, 10 बकरियों की मौत; कांग्रेस ने मांगा 25 लाख मुआवजा
मल्हारगढ़ के ग्राम पामाखेड़ा में 8 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से ओमप्रकाश मालवीय का कच्चा मकान ढह गया,हादसे में 10 बकरियां मलबे में दबकर मर गईं तथा पत्नी और दो बेटे घायल हो गए,कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 25 लाख रुपये मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की,