सरधना: नगर में श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ होलिका पूजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तहसील रोड होलिका भवन में की गई पूजा-अर्चना
सरधना व आसपास के क्षेत्रों में होलिका पूजन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। होली पर्व को लेकर सुबह से ही नगर में उत्सव का माहौल बना रहा। महिलाएं, बच्चे और पुरुष होलिका दहन की सामग्री लेकर दहन स्थलों पर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।सरधना के तहसील रोड स्थित होली भवन पर सुबह से ही महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भीड़ रही