सोहागपुर: 'एक सकोरा, पानी पक्षियों की जिंदगानी' थीम पर 'नीर पखेरू' अभियान शुरू, सोहागपुर में लगे 1000 से अधिक सकोरे
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम की पहल पर "नीर पखेरू" नवाचार अभियान की शुरुआत की गई है। "एक सकोरा, पानी पक्षियों की जिंदगानी" थीम पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सोहागपुर ब्लॉक में सभी विभागों ने मिलकर एक मिसाल पेश की है। अभियान के अंतर्गत सोहागपुर के सभी विभाग प्रमुखों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों, परिसरों और सार्वज