दातागंज: म्याऊं क्षेत्र के मिर्जापुर अतिराज चौराहे के पास दो बाइक आपस में टकराईं, तीन लोग घायल
मंगलवार शाम 5 बजे के लगभग म्याऊं क्षेत्र के मिर्जापुर अतिराज चौराहे के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी म्याऊं भर्ती कार्य है। घायलों में दो लोग अनीस और शानूर उसहैत कस्बे के है और तीसरा घायल ग्राम शरनमई थाना उसहैत का रहने बाला है। सीएचसी पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।