बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति कार्य की बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जिला आपूर्ति कार्यालय के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बुधवार की दोपहर 03:00 बजे की. समीक्षा बैठक के दौरान जिले में पाइपलाइन बिछाने के लिये प्राधिकृत एजेंसी थिंक गैस के कार्यों की प्रगति तथा रसोई गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी.