सीतापुर: कमलापुर इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत, मासूम बच्चे सहित दो लोग घायल
जनपद के कमलापुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर दूसरी बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गए थे जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को कुचल दिया हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक मासूम बच्चों सहित दो लोग जख्मी हुए थे घायल लोगों को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।