गाण्डेय: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर मंडल में माहुरी समाज का 113वाँ स्थापना दिवस मनाया गया
Gandey, Giridih | May 26, 2026
गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर मंडल में माहुरी समाज का 113वाँ स्थापना दिवस मंगलवार की सुबह साढ़े 9 बजे बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। माहुरी नवयुवक समिति अहिल्यापुर के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में समाज के कई गणमान्य पदाधिकारी शामिल हुए।।