मनासा: अरनिया ढाणी में शादी समारोह में डीजे गाड़ी से दबकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 4 घायल
Manasa, Neemuch | Dec 18, 2025 थाना क्षेत्र के अरनिया ढाणी में गुरुवार को एक विवाह समारोह में डीजे साउंड के वाहन से दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वही 4 अन्य लोग घायल हो गए मृतक की पहचान दूल्हे के काका बापूलाल मेघवाल के रूप में हुई है परिजन उक्त व्यक्ति को मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,रामपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।