कैराना: कैराना के अफगानान में खेल रही छह वर्षीय बालिका को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Kairana, Shamli | Jun 22, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी नफीस की छह वर्षीय बेटी नाबिया घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण वह घायल हो गई। शोर—शराबा सुनकर परिजन तुरंत दौड़े। इसके बाद परिजन घायल को लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।