सावर: सावर-केकड़ी सड़क हादसे में 2 दिन में दूसरे युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, जीजा-साला की मौत से गांव में मातम
Sawar, Ajmer | Jun 23, 2026 अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे केकड़ी रोड पर राजपुरा के पास 2 दिन पहले हुई कार-बाइक टक्कर में घायल दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब जीजा-साला दोनों की मौत हो गई है।पुलिस ने मंगलवार दोपहर 1 बजे देशराज मीणा का सावर अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।