बक्सर: TB के 4 मरीजो को निक्षय मित्र बनकर उप विकास आयुक्त बक्सर ने लिया गोद, कार्यालय कक्ष में सौंपा पोषण किट
Buxar, Buxar | Sep 4, 2024 जिले को टीबी मुक्त करने को लेकर समाहणालय स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय में चार टीबी मरीजों को पोषण किट सौंपा गया. उप विकास आयुक्त ने चार टीबी मरीजों को गोद लिया है. जिन्हें बुधवार को निक्षय पोषण किट उपलब्द्ध कराया गया. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत चार मरीजों को निक्षय मित्र बनकर किट वितरण किया गया.