गिरिडीह: न्यू पुलिस लाइन ग्राउंड में एक्साइज सिपाही दौड़ में शामिल एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए अचेत, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
न्यू पुलिस लाइन ग्राउंड में एक्साईज सिपाही दौड़ में शामिल एक दर्जन से ज्यादा लोग शनिवार को अचेत हो गए।जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि दौड़ में 1 घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ लगानी है।इस क्रम में करीब एक दर्जन से अधिक लोगो का दम फूलने से सभी गिर पड़े।बाद में इन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां सभी का इलाज चल रहा है।