धनवार: डलवामोड़ टोला में 13 दिनों से बिजली गुल, ट्रांसफॉर्मर जलने से 500 लोग प्रभावित
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के बलहरा पंचायत स्थित करमाटांड़ गांव के डलवामोड़ टोला में बीते लगभग 13 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वज्रपात की चपेट में आने से क्षेत्र में लगे 63 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर जल गए, जिसके कारण शाम होते ही इलाका अंधकार में डूब जाता है।