रीठी: रीठी के बरहटा में देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे, विधि-विधान से हुआ ज्वारा विसर्जन
Rithi, Katni | Oct 20, 2026 शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर ग्राम पंचायत बरहटा में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव के विभिन्न मंदिरों में बोए गए ज्वारों का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा और देर रात तक विसर्जन का दौर चलता रहा।