सासाराम: ऑटो ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में मारी टक्कर, एक महिला सहित चार लोग जख्मी, एक की मौत
ऑटो ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में मारी टक्कर , एक महिला सहित चार लोग जख्मी, एक की मौत। सोमवार सुबह रोहतास जिले के नोखा थाना अंतर्गत सत्तर बिगहवा गांव के पास एक खड़ी पिकअप में सवारी से भारी ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें ऑटो में बैठे चार लोग जख्मी हो गए। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए नोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।