मेदिनीनगर (डालटनगंज): राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप कोयला लदी मालगाड़ी के पलट जाने से आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेन रद्द, तीन शॉर्ट टर्मिनेटेड
पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर कोयला लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से शुक्रवार को आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड करके चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें ज्यादतर पैसेंजर टेªन है, जो पलामू की लाइफलाइन हैं। इस संबंध में रेलवे की ओर से गुरुवार रात 10 बजे जानकारी दी गई।