राठ: राठ क्षेत्र के गोहांड के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार के पलटने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 5 लोग हुए मामूली घायल
Rath, Hamirpur | Apr 4, 2026 राठ क्षेत्र के गोहांड के पास तेज रफ्तार कार के अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलटने पर उसमें सवार 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शनिवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।