धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव टपरोला में 9 दिवसीय श्री राम कथा के सातवें दिन केवट संवाद सुनकर भक्तगण हुए भाव विभोर
सोमवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव टपरोला में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के सातवें दिन कथा वाचक राम रसिक ने केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। बड़ी संख्या में भक्तगण केवट संवाद सुनने के लिए पहुंचे और केवट संवाद सुनकर भाव विभोर हो गए।