सिराथू: माघ मेला में सुरक्षा के दृष्टिगत थाना सैनी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस और यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
प्रयागराज जिले में माघ मेला शुरू हो गया है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है।रविवार शाम से ही थाना सैनी समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया है।चेकिंग अभियान में दो पहिया चार पहिया वाहनों को यातायात और स्थानीय पुलिस ने चेक किया है।