पातेपुर के बलिगांव थाना की पुलिस ने बेला संघन गांव में छापेमारी कर 20 लिटर देशी शराब के साथ 2 धंधेबाज को गिरफ्तार कर रविवार की शाम 4:38 बजे के करीब जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज सुनील पासवान तथा लालबाबू पासवान है। थानाध्यक्ष राम निवास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 20 लिटर शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।