मिर्ज़ापुर: नगर क्षेत्र में हुई बारिश से धसी सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में जल भराव और बिजली भी प्रभावित
बताते चले कि गुरुवार व शुक्रवार की देर रात हुई तेज बारिश से शहर वासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली लेकिन बारिश ने नगर की बदहाल सड़कों और जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। कई इलाकों में जल भराव हो गया जबकि अमृत जल योजना और सीवर परियोजना के चलते। नगर के व्यस्त इमामबाड़ा विंध्याचल मार्ग पर सड़क धसने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। राहगीरों की परेशानी बढ़ी।