केकड़ी: केकड़ी में 5 जुलाई रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई कॉलोनियों व गांवों में रहेगा शटडाउन
Kekri, Ajmer | Jul 4, 2026 AVVNL केकड़ी सहायक अभियंता द्वारा शनिवार शाम 5 बजे जानकारी दी।रविवार 5 जुलाई को 33/11 केवी सबस्टेशन केकड़ी पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा।इस कारण शहर व आसपास के अनेक क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतःबाधित रहेगी।विभाग के अनुसार रखरखाव कार्य के दौरान कई इलाकों में बिजली व्यवस्था तीन घंटे तक प्रभावित रहेंगी।