अमरोहा: डिडौली में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Mar 30, 2024 दुकान के ताले तोड़ते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोरों ने तीसरी दुकान के लिए ताले तोड़ लिए लेकिन उसमें कोई भी चोरी नहीं हुई। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डिडौली कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार तोमर ने बताया कि जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा ।