अमरोहा: गांव नीली खेड़ी में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
Amroha, Amroha | Mar 30, 2024 गांव नीली खेड़ी में पारिवारिक विवाद के चलते युवक जुल्फिकार अली ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।राहगीरों ने उसके शव को देखा तो सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अमरोहा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। उसकी परिवार में किसी बात को लेकर तीन दिन पहले मारपीट हुई थी, जिसकी उसने पुलिस को सूचना दी थी।