बालाघाट: स्थानीय वार्ड नं 25 गायत्री मंदिर के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
स्थानीय वार्ड नंबर 25 में स्थित गायत्री मंदिर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक सोमवार लगभग प्रातः 5 बजे आग लग गई। घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने