श्रीनगर: चरैया रहिका गांव में पूर्व के ज़मीन विवाद में 10 कट्ठा धान की फसल बर्बाद, किसान ने न्याय की गुहार लगाई
चनका पंचायत के चरैया रहिका गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान ने घटना को लेकर गुरुवार को दो बजे थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित किसान देवन मंडल ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर चोरी-छिपे रात में करीब 10 कट्ठा धान के खेत में जंगल नष्ट करने वाली दवा का छिड़काव कर दिया।