शिवरीनारायण पुलिस ने सार्वजनिक जगह से शराब सेवन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 (च) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुस्मा के क्रिकेट मैदान के पास सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश दी।