ग्राम पंचायत चरपोटिया में विधायक मद से टीनशैड व प्रोजेक्टर का निर्माण कार्य जारी है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने MLA थावरचन्द डामोर का आभार जताया है। ग्राम पंचायत चरपोटिया के ग्रामीणों ने बताया कि विधायक थावरचंद डामोर द्वारा सम्पूर्ण विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान रखते हुए ग्राम पंचायत चरपोटिया के राउमावि टीनशेड निर्माण हो रहा है।