गुना नगर: टेकरी रोड पर दो पक्षों मे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद ,फरियादी की बाइक को तोड़ा,विडिओ वायरल
टेकरी रोड पर दो पक्षों में पुरानी रंजिश के विवाद में फरियादी की बाइक तोड़ी, वीडियो वायरल हो गया। फरियादी सौरभ शेखर उर्फ मोनू चक्रवती ने टेकरी रोड की सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दी कि वह अपने दोस्त के घर गए थे, जहां पर पुरानी रंजिश पर आरोपियों ने गाली गलौच की और दोपहर में बाइक तोड़ी। मामले की जांच शुरू की गई है।