सतना के बराकला स्थित ईसाई मिशनरी स्कूल में विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण के आरोप में प्रदर्शन किया
सतना के कोठी रोड बराकला स्थित सेंट क्लारेट स्कूल के गेट में विश्व हिंदू परिषद ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया है और भारी पुलिस बल की माजूदगी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत संयोजक यतेंद्र पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल में अवैध तरीके से हिंदू लड़कियों को लाकर उनका धर्म परिवर्तन एवम शोषण किया जाता है।