कर्वी: भरतकूप कोलौंहा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल, भांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर
भरतकूप के कोलौंहा के पास बीते गुरुवार की शाम 5 बजे बाइक सवार युवक घनश्यामबाबू पुत्र संतराम निवासी सभापुर मवई पहरा भरतकूप बाइक से गिरकर घायल हो गया। घनश्यामबाबू बाइक से अतर्रा से भरतकूप लौट रहा था,तभी बाइक अनियंत्रित होने पर यह हादसा हो गया।वहीं भांगा CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने घनश्याम बाबू को आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।