लीलापुर थाने के उप निरीक्षक शिशिर पटेल गुरूवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मारपीट व धमकी के मुकदमें में वांछित वारण्टी कटैया निवासी राम आनन्द पुत्र रामशरण को उसके घर से धर दबोचा। उप निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को दोपहर तीन बजे जेल भेज दिया गया है।