शाहजहांपुर: मानवता की मिसाल बने एडीएम वित्त, मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल राहुल का हाल जाना
शाहजहांपुर। मानवता और संवेदनशील प्रशासन की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने गुरुवार देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर सर्जरी वार्ड में भर्ती घायल बालक राहुल का हालचाल जाना। राहुल दो दिन पहले कलेक्ट्रेट में उपचार की गुहार लेकर पहुंचा था, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।