स्वार: मोतीपुरा निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता अरुण कुमार का डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन, क्षेत्र में शोक
Suar, Rampur | Jul 8, 2026 तहसील स्वार क्षेत्र के मसवासी के निकट स्थित मोतीपुरा गांव निवासी एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता अरुण कुमार का बुधवार तड़के लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।