बांका: शहर के ओढ़नी नदी घाट पर सदर थानाध्यक्ष और पूर्व सभापति ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
Banka, Banka | Nov 8, 2024 छठव्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करते हुए सुखमय जीवन की कामना की। इसी क्रम में लोक आस्था महापर्व के दौरान शहर के तारा मंदिर किनारे ओढ़नी नदी घाट पर सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार व नगर परिषद के पूर्व सभापति संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह उदीयमान सूर्यदेव काे अर्घ्य प्रदान किया।