शुजालपुर: किलोदा-बिलरामा सड़क निर्माण से आवागमन हुआ आसान, विकास को मिली गति
शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किलोदा से बिलरामा तक बनने वाला सड़क मार्ग अब पूरी तरह तैयार हो गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से खराब रास्ते के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जो अब दूर हो गई है। नई सड़क बनने से न केवल गांवों के बीच संपर्क मजबूत हुआ है, बल्कि व्यापार, शिक्षा और