कटनी नगर: आदिवासी परिवारों को पट्टा तो मिला लेकिन अब सता रहा भूमि से बेदखली का दर्द, ढीमरखेड़ा के सहजपुरी गाँव का मामला
ढीमरखेड़ा तहसील के देवरी पाठक ग्राम पंचायत के सहजपुरी गाँव के आदिवासी आज गुरुवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे जहा उन्होंने शिकायत में बताया कि क्षेत्र में टैंक के नीचे स्थित भूमि जहां वे खेती कर गुजर बसर करते थे और तात्कालिक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा उन्हें पट्टा दिया गया था इस भूमि को खाली करने वन विभाग उन्हें लगातार नोटिस दे रहा।